फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic diversion will start on roads of Bijnor for kanwar yatra

कांवड़ यात्रा: कल से बिजनौर में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, कहीं जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Thu, 29 Feb 2024 08:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

Bijnor News: कांवड़ यात्रा को लेकर बिजनौर की सड़कों पर एक मार्च से नौ मार्च तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। इन रास्तों से रोडवेज बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Traffic diversion will start on roads of Bijnor for kanwar yatra
कांवड़ यात्रा शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाल्गुन मास की शिवरात्रि में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में बिजनौर पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजामों के साथ साथ यातायात डायवर्जन का भी खाका तैयार किया गया है। एक मार्च की सुबह आठ बजे से नौ मार्च की शाम चार बजे तक जिले की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


1. बिजनौर से हरिद्वार और पौड़ी को आने-जाने वाले वाहनों का मार्ग
- बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले कावड़ियों के हल्के वाहन मंडावर चौराहा से वाया कस्बा मंडावर, नांगल, मंडावली होते हुए हरिद्वार जाएंगे।
- पौड़ी जाने वाले हल्के एवं भारी वाहन बिजनौर सेंट मैरी चौराहा से वाया किरतपुर, देव पेट्रोल पंप जलालाबाद से नहर बाईपास से कोटद्वार होते हुए पौड़ी जाएंगे और आएंगे।

विज्ञापन

2. मुरादाबाद से सहारनपुर, देहरादून, मेरठ जाने का यह होगा मार्ग
-मुरादाबाद से वाहनों को वाया ठाकुरद्वारा, जसपुर, काशीपुर, रेहड़, धामपुर, नहटौर, झालू से बिजनौर और गंगा बैराज से निकाला जाएगा, इसी रास्ते वापसी रहेगी।

3. मेरठ/मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर का मार्ग
मेरठ/मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर (उधम सिंह नगर) की तरफ जाने वाले वाहनों को बिजनौर बैराज से झालू, नहटौर, अफजलगढ़ से जसपुर को भेजे जाएंगे और आएंगे।

4. बिजनौर से मुरादाबाद का भारी वाहनों का मार्ग
-मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कालीमाता मंदिर, बिजनौर से वाया झालू, नहटौर, धामपुर, शेरकोट रेहड़, जसपुर से ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद जाएंगे और आएंगे।
- बिजनौर से जाने वाले सभी हल्के वाहन वाया नूरपुर, छजलेट होते हुए मुरादाबाद जाएंगे। हालांकि कावड़ियों की संख्या बढ़ने पर इस मार्ग में फेरबदल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: सॉल्वर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, छह पहले हो चुके अरेस्ट, सामने आई ये बड़ी बात

विज्ञापन

इन रास्तों से होगा रोडवेज बसों का संचालन
- बिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बसें झालू, नहटौर, रेहड़, काशीपुर होते हुए मुरादाबाद जाएंगी और आएंगी।
-बिजनौर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून, गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बस गंगा बैराज होते हुए आएंगी और जाएंगी।
-बिजनौर से हरिद्वार को आने व जाने वाली कांवड़ियों की बसें मण्डावर, नांगल, भागूवाला होते हुए आएंगी और जाएंगी।
इन रास्तों पर पूरी तरह बंद रहेंगे वाहन
-मण्डावली, मोटा महादेव, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- बिजनौर से चांदपुर, बवनपुरा मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
-बिजनौर से नूरपुर, दौलतपुर मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
-चिड़ियापुर बॉर्डर से भागूवाला चौकी, वालिया तिराहा कट से मोटा महादेव, नजीबाबाद, कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवाला कलां मार्ग पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
-बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी मार्गों पर (कांवड़ियों के वाहनों के अतिरिक्त) मालवाहक वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed