फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police a member arrested of solver gang

UP: सॉल्वर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, छह पहले हो चुके अरेस्ट, सामने आई ये बड़ी बात

Thu, 29 Feb 2024 06:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Feb 2024 06:47 PM IST
सार

Shamli News : शामली में पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। छह सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Shamli police a member arrested of solver gang
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में कोतवाली पुलिस ने सॉल्वर गैंग से जुड़े एक और सदस्य का गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व करने की योजना बनाने में संलिप्त बताया गया है। गैंग से जुड़े चार अभ्यर्थी व दो सॉल्वरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


बाताया गया कि बीती 18 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुरगान बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से उस्मान निवासी गांव मन्नामाजरा, शाहवेज निवासी गांव जहानपुरा, रिजवान निवासी गांव तितरवाड़ा व आसिफ निवासी गांव अलीपुर को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा में सॉल्वर गैंग को छह-छह लाख रुपये में पेपर सॉल्व कराने के लिए ठेका दिया। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी परीक्षा से पहले ही की गई थी। मामले में पुलिस ने उपरोक्त चारों अभ्यर्थियों के अलावा दो सॉल्वर व उनके सरगना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में सॉल्वर दिलशाद अली निवासी गांव मामौर व अनीस निवासी गांव सहपत को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान पुरूषोत्तम निवासी गांव सहपत का नाम सामने आया था, जिसे गुरुवार को नगर की तितरवाड़ा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया है। सॉल्वर गैंग का सरगना अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed