{"_id":"62fb316dbdeeb54f2775fe62","slug":"three-youths-of-bijnor-died-after-being-hit-by-a-train-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बिजनौर के तीन युवकों की गुरुग्राम में मौत, परिवारों में मचा कोहराम, ऐसे गई तीनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बिजनौर के तीन युवकों की गुरुग्राम में मौत, परिवारों में मचा कोहराम, ऐसे गई तीनों की जान
Tue, 16 Aug 2022 11:26 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:26 AM IST
सार
तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये तीनों युवक बिजनौर के रहने वाले थे। तीनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद निवासी तीन युवकों की मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। नहटौर के गांव मिर्जापुर व मुस्सेपुर के तीन युवकों की गुरुग्राम में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक पेंटर का काम करते थे। वहीं तीनों के परिजन शव लेने के लिए गुरूग्राम रवाना हो गए हैं। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरूग्राम रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से नहटौर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर व मुस्सेपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों गुरूग्राम मे पेंटर का काम करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में 10वीं की छात्रा को उठाने का प्रयास, लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर निवासी फैजान पुत्र दिलशाद (22), आदिल पुत्र फरीद (23) व गांव मुस्सेपुर निवासी सहुद पुत्र अरशद तीनों गुरूग्राम मे मजदूरी करने के लिए गए थे। बताया जाता है कि गुरूग्राम रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर तीनों घूमने गए थे। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे।
अचानक ट्रेन आने से वह तीनों चपेट मे आ गए। घटना सोमवार को शाम के समय की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिजनो में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए गुरूग्राम रवाना हो गए हैं।