आखिर गिरी गाज: हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, ये है पूरा मामला
आखिर पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। पेशी पर ले जाने के दौरान आरोपी फहीम फरार हो गया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में फहीम उर्फ एटीएम की मुरादाबाद में हुई फरारी के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। अभिरक्षा में पेशी पर ले जाने वाले दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पेशी में पुलिसकर्मियों की दोबारा ड्यूटी लगाने वाले पुलिस लाइन के मुंशी को भी निलंबित कर दिया गया है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बिजनौर जेल से फहीम उर्फ एटीएम को मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर ले जाने वाले सिपाही दिनेश चंद्र शर्मा और राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है।
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि फहीम उर्फ एटीएम को पेशी पर कोर्ट में ले जाने के बजाए दोनों सिपाही उसकी बहन नरगिस पत्नी राशिद निवासी मोहल्ला आजाद नगर पाकबाड़ा मुरादाबाद ले गए। जहां से इन दोनों की अभिरक्षा में होने बाद फहीम उर्फ एटीएम अपनी पत्नी के संग फरार हो गया। इन दोनों सिपाहियों को कमरे में बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
कर्तव्य पालन में बरती गई लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के लिए दोनों सिपाहियों को दोषी माना गया है। वहीं इसी मामले में बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात मुंशी अशोक कुमार को भी निलंबित किया गया है। आरोप है कि मुंशी अशोक कुमार ने दोनों सिपाहियों की ड्यूटी फिर से लगा दी थी। जबकि एक बार पहले भी दोनों सिपाही फहीम को पेशी पर ले जा चुके हैं। जबकि दोबारा एक ही बंदी को पेशी पर ले जाने के लिए ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
बिजनौर जेल में बंद आरोपी फहीम उर्फ एटीम को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में पेशी के लिए ले जाया गया था। जहां से वह फरार हो गया। पेशी पर ले जाने वाले दोनों सिपाहियों को लापरवाही बरतने और दोषपूर्ण ड्यूटी लगाने में हेड कांस्टेबिल को निलंबित किया गया है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी