फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people of Bijnor have died in road accident in Dehradun

दर्दनाक: पति-पत्नी और साले की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, देहरादून जा रहे थे तीनों

Tue, 04 Oct 2022 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 07:01 PM IST
सार

पति-पत्नी और साले की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने साले के साथ पत्नी को दवाई दिलाने के लिए देहरादून जा रहा था।

विज्ञापन
Three people of Bijnor have died in road accident in Dehradun
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

इलाज के लिए जौलीग्रांट देहरादून जा रहे गांव कसौर के रहने वाले युवक, उसकी पत्नी और साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में टक्कर लगने की वजह से यह हादसा हुआ। बताया गया कि हादसा हरिद्वार सीमा में गैंडीखाता के पास हुआ। तीनों की एक साथ मौत होने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कसौर निवासी प्रमोद उर्फ पिंकू (35) पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी नीतू और साले रोहित निवासी ग्राम ककराला थाना चांदपुर के संग कार से सोमवार की शाम जौलीग्रांट जाने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि नीतू का जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून से इलाज चल रहा था। जिसकी दवाई लेने के लिए देहरादून जा रहे थे। सोमवार की देर शाम उनकी कार गैंडीखाता के पास पहुंची तो कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। उधर, यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed