{"_id":"62fbaec2caf26e4d8e454610","slug":"three-friends-of-bijnor-have-died-being-hit-by-train-in-gurugram-during-to-taking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी ने ली तीन दोस्तों की जान: दो गांवों में छाया मातम, तीनों को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी ने ली तीन दोस्तों की जान: दो गांवों में छाया मातम, तीनों को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
Tue, 16 Aug 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:22 PM IST
सार
सेल्फी लेने के दौरान तीन दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों की मौत की सूचना मिलते ही दो गांवों में मातम छा गया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजनौर के तीन दोस्तों की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी से दिल्ली जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक पेशे से कार पेंटर थे और सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गए। मरने वाले तीनों युवकों की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी और तीनों ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर के निवासी थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान साहुल, फैजान और आदिल के रूप में की गई है। फैजान और आदिल दोनों एक ही गांव मिर्जापुर से ताल्लुक रखते थे, मृतक साहुल गांव मूसेपुर से था। साहुल के परिवार के नजदीकी इमरान ने बताया कि तीनों युवक गांव गढ़ी में रहकर काम करते थे। 15 अगस्त को अवकाश होने के कारण वह घूमने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह कुछ देर के लिए ट्रैक पर रुक गए और सेल्फी लेने लगे।
विज्ञापन
बताया गया कि तीनों युवक दिल्ली से रेवाड़ी जा रही अप लाइन पर मौजूद थे। इसी बीच ट्रेन का हॉर्न बजा और वह हड़बड़ाहट में दूसरे ट्रैक पर जा पहुंचे। तीनों जिस ट्रैक पर पहुंचे उसी पर रेवाड़ी से दिल्ली जा रही डीएमयू ट्रेन आ रही थी और उसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इमरान ने बताया कि साहुल के पिता नही हैं, पांच सदस्यीय परिवार में वह अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: पिता और दो बहनों की हत्या का खौफनाक राज, सदमे से रिश्तेदार की मौत, दर्दनाक थी पूरी वारदात
कार पेंटर का काम करते थे तीनों युवक
मृतक तीनों युवक आपस में दोस्त थे और गुरुग्राम में रहकर कार पेंटर का काम करते थे। तीनों युवकों की मौत से दोनों गांव में गम का माहौल है। तीनों के शव परिजन गांव लेकर पहुंचे और गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।