फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three died due to fever in the district

Bijnor News: जिले में बुखार से तीन की मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three died due to fever in the district
बिजनौर। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बुखार से नटहौर के गांव मलकपुर में एक महिला, शेरकोट में छह साल की बालिका और किरतपुर में बुजुर्ग की मौत हो गई। कई लोग बुखार से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

नहटौर के ग्राम मलकपुर निवासी चहलो देवी (42) पत्नी सतपाल सिंह को पिछले एक सप्ताह से बुखार था। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दर्जनों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ विभाग कोई सुध लेने को तैयार है।
विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला मोहल्ला नौंधना निवासी मो. फहद ने बताया कि उनकी छह साल की भांजी इनाया को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था, जिसको धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने इनाया को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। इनाया के पिता आसिफ का कहना है कि जब बेटी को सोमवार दोपहर में मुरादाबाद लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर के गांव कसौर में एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित गांव निवासी 80 वर्षीय महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व पूर्व बुखार से पीड़ित 85 वर्षीय गिरिराज सिंह व मन्नो पत्नी हसीनुद्दीन की मौत हो चुकी है। गांव में कई दर्जन लोग बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed