{"_id":"6406a25f3c328f8a5b091ff6","slug":"three-bike-and-car-collision-one-dead-bijnor-news-c-14-1-145014-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जलालाबाद - तीन बाइक और कार की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जलालाबाद - तीन बाइक और कार की टक्कर, एक की मौत
Tue, 07 Mar 2023 08:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06एनजेडबी07ए, 07बी
जलालाबाद। मार्ग दुर्घटना में तीन बाइक और एक कार की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित पांच घायल हो गए। घायलों में अपराधी लेकर बिजनौर जा रहा बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड भी शामिल है।
नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में कान्हा आश्रय स्थल के निकट मेरठ-पौड़ी हाईवे पर एक कार और तीन बाइकों की टक्कर हो गई। कार किरतपुर दिशा से जलालाबाद की ओर आ रही थी, जबकि बाइक किरतपुर दिशा जा रहीं थीं। भीषण टक्कर में बाइक सवार गजरौला शिव निवासी 24 वर्षीय अमित और उसका साथी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय अमित की मौत हो गई। अन्य बाइक पर सवार गांव ब्रहमपुर निवासी उस्मान, उसकी पत्नी साजिदा घायल हो गए, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में बाइक से एक अपराधी लेकर बिजनौर जा रहा सिपाही सीताराम और उसका साथी होमगार्ड भी मामूली रूप से घायल हुआ।