{"_id":"645d35529caa7d5f4a05bc46","slug":"thr-plant-ready-in-village-boureki-will-be-inaugurated-today-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-606-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - टीएचआर प्लांट तैयार, आज होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - टीएचआर प्लांट तैयार, आज होगा शुभारंभ
Fri, 12 May 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
- गांव बौरेकी में स्वयं सहायता समूह के लिए वरदान साबित होगा प्लांट
फोटो-11एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव बौरेकी में स्थापित टीएचआर (टेक टू होम राशन) प्लांट आज से आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन सामग्री उपलब्ध कराएगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या प्रेरणा महिला माइक्रो एंटरप्राइज प्लांट का शुक्रवार को लोकार्पण होगा। एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं की आजीविका के लिए टीएचआर प्लांट वरदान साबित होगा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए जलालाबाद के गांव बौरेकी में स्थापित टेक टू होम राशन प्लांट का बीडीओ ज्योति चौधरी, एडीओ आईएसबी राजीव कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को लोकार्पण करेंगी। आईएसबी राजीव कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार, दलिया, दाल प्लांट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से गांव बौरेकी में स्थापित मां अहिल्या प्रेरणा महिला माइक्रो एंटरप्राइज प्लांट पर सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि की राशन सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरित किए जाने वाले पोषाहार निर्माण से जुड़े प्लांट में एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूह सदस्य पौष्टिक आहार तैयार करने से लेकर धुलाई, पैकिंग आदि समस्त कार्य करेंगे। टीएचआर प्लांट में 24 घंटे कामकाज होगा।
विज्ञापन
प्लांट स्थापना में सहयोगी बने समूह
एडीओ आईएसबी राजीव कुमार ने बताया कि योजना को प्रभावी बनाने के लिए एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह को प्लांट में काम करने का मौका मिलेगा। प्लांट स्थापना के लिए ब्लॉक के 50 स्वयं सहायता समूह से 30-30 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की गई है। जिन समूह से प्लांट स्थापना के लिए धनराशि सहयोग लिया गया है, उन्हें प्लांट में काम करने की प्राथमिकता दी जाएगी। प्लांट के लाभांश का भी सहयोगी स्वयं सहायता समूह लाभ ले सकेंगे।