{"_id":"62b0c267eb1eba149b1732d0","slug":"thousands-of-sadhaks-will-gather-to-do-yoga-at-nehru-stadium-bijnor-news-mrt5937097168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में लगेगा योग शिविर 18-43-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में लगेगा योग शिविर 18-43-46
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू स्टेडियम में योग करने के लिए जुटेंगे हजारों साधक
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अमर उजाला, जिला प्रशासन एवं क्रीड़ा भारती बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया जाएगा। योग दिवस से पहले सोमवार को सुबह योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे से योग शुरू होगा।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार पहुंचेंगे। कमिश्नर सुबह छह बजे स्टेडियम में रहेंगे। इसके बाद सात बजे गंगा बैराज घाट पर योग शिविर लगाया जाएगा। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मानवता के लिए योग थीम घोषित की गई। स्टेडियम में योग दिवस के अवसर पर चार हजार से ज्यादा लोग पहुंचने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग स्टेडियम में पहुंचे।
वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने बताया कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है। जिसके चलते 14 जून से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह के तहत जनपद स्तर से ग्राम स्तर तक योग शिविर लगाए गए। अमृत योग सप्ताह का समापन 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। योगाभ्यास में शिथिलीकरण, ताड़ आसान, वृक्षासन कपाल भाती, भ्रामक, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
प्रशांत महर्षि ने कराया योगाभ्यास
योगाभ्यास प्रशांत महर्षि के संचालन में विनोद गोस्वामी, सुनिल राजपूत, भारती गौड़, कुमारी हिमानी ने कराया। साथ ही कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, क्रीड़ा भारती के मंत्री जैनेंद्र सिंह, विनय तितोरिया, राजेंद्र सोलंकी, प्रभात कुमार, गोपाल त्यागी, प्रधानाचार्य बिशन लाल, मनोज गोस्वामी, मोर्निंग गोविंदा क्लब के राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी: सीडीओ
योग दिवस से पहले हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में सीडीओ केपी सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सभी से योग करने अपील की है। योग के माध्यम से शरीर तरोताजा रहता है।
योग करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने योग दिवस पर सभी से सुबह छह बजे स्टेडियम में पहुंचने की अपील की है। सुबह छह बजे से स्टेडियम में योग शुरू हो जाएगा। साथ ही डीएम ने कहा कि योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लोगों को योग के प्रति जागरूक होना चाहिए।
19 सालों से कर रहे योग: शूरवीर सिंह
चौधरी शूरवीर सिंह ने बताया कि उनकी आयु 74 साल है। वह 19 सालों से नियमित योग कर रहे हैं। साथ ही योग की संस्थाओं से जुड़कर लोगों को योग के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। दो दशक पहले नजर का चश्मा लगाते थे और कई बीमारियों से ग्रसित थे। नियमित योग से वह पूर्ण स्वस्थ हैं।
योग करने से नहीं है कोई बीमारी: हुकुम सिंह
हुकम सिंह ने बताया कि उनकी उम्र 67 साल है। वह लंबे समय से नियमित मॉर्निंग वॉक और योग कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कोई बीमारी नहीं है। योग करने से शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।