फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be dense fog in the morning, sunshine in the afternoon

Bijnor News: सुबह छाएगा घना कोहरा, दोपहर में खिलेगी धूप

Wed, 17 Jan 2024 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
There will be dense fog in the morning, sunshine in the afternoon
बिजनौर। जिले में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दोपहर में धूप निकलेगी। लोग सुबह और शाम सर्दी से ठिठुरेंगे।
विज्ञापन


जिले में जनवरी माह में जमकर सर्दी पड़ रही है। अधिक सर्दी होने से घरों से बाहर निकलते ही लोगों की कंपकंपी छूट रही है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। क्योंकि बृहस्पतिवार को शीतलहर आठ किलोमीटर प्रति घंटा चलने और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता बहुत कम रही। कोहरा अधिक होने से राहगीरों को पांच मीटर दूर तक साफ नहीं दिखाई दिया। इसके अलावा कोहरा बारिश की तरह बरसा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। दोपहर करीब एक बजे धूप निकल आई। मगर लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। शाम होते-होते सर्दी ने फिर से अपना असर दिखाया। अधिकतम तापमान में गिरावट हुई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे सर्दी भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
10 जनवरी- 12.8- 6.8
11 जनवरी- 11.8- 6.5
12 जनवरी- 10.8- 4.4
13 जनवरी- 16.4- 8
14 जनवरी- 16.6- 5.2
15 जनवरी- 16.6- 5.2
16 जनवरी- 16.4- 3.9
17 जनवरी- 12- 4.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
- फसलों को कोहरे और पाले से बचाएं
वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि फसलों को पाले और कोहरे से बचाकर रखें। खेतों में हल्की नमी रखें। गन्ना, सरसों, गेहूं को पाले और कोहरे से बचाने के लिए नजर बनाए रखें। साथ ही वैज्ञानिक और जानकारों से इस संबंध में बातचीत करते रहें।

- कोहरा छाने से परेशान रहे लोग
अफजलगढ़/ रेहड़। भीषण सर्दी व कोहरे के सितम से जनमानस परेशान है। घना कोहरा छा ने से वाहनों की रफ्तार थम गई। साथ ही बाजारों में भी आवाजाही कम रही। अधिक जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग सर्दी अधिक होने पर घरों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed