फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be a Mahapanchayat of Bhakiyu in Bijnor on June 28

BKU News: भाकियू की 28 जून को होगी महापंचायत, किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

भाकियू की महापंचायत में किसानों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। यह महापंचायत 28 जून को होगी।

विज्ञापन
There will be a Mahapanchayat of Bhakiyu in Bijnor on June 28
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने जीतपुरा खरक में 28 जून को प्रस्तावित किसान सम्मान बचाओ महापंचायत में किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने किसानों से 24 जून को बिजनौर में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में भी शामिल होने की अपील की गई। 

विज्ञापन


भाकियू तहसील अध्यक्ष ने कहा कि बिजनौर के गांव जीतपुरा खरक में पिछले दिनों विद्युत कर्मी एक किसान के घर में आधी रात घुस गए, विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं व उसके परिजनों से बदतमीजी की। विरोध में गांव वाले एकत्र हो गए। किसी ने बिजली अधिकारियों पर हमला नहीं किया, बल्कि अधिकारियों ने फर्जी मेडिकल बनवा कर पुलिस में झूठा मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने भी बगैर जांच के नामजद किसान के साथ दो अन्य लोगों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि निगम के अधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ पीड़ित किसान के गांव जीतपुरा खरक में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में किसान सम्मान बचाओ, महापंचायत होगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में 24 जून को जिला मुख्यालय पर भी शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed