{"_id":"6032a7158ebc3ee9481d8c1c","slug":"there-should-not-be-more-than-50-people-involved-in-the-flag-procession-nazibabad-news-mrt526539981","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा जुलूस में 50 से ज्यादा लोग न हो शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा जुलूस में 50 से ज्यादा लोग न हो शामिल
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ ने रविदास जयंती पर झंडा जुलूस निकालने के संबंध में ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने शासन की गाइडलाइन के अनुसार 50 से अधिक लोगों के जुलूस में शामिल न होने सहित जुलूस आयोजन संबंधित कई निर्देश दिए।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रविवार को गांव श्यामीवाला पहुंचकर रविदास जयंती पर निकाले जाने वाले जुलूस आदि कार्यक्रम के संबंध में क्षेत्रवासियों की बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार 50 से अधिक लोग जुलूस में शामिल नहीं होगें, छोटी झांकियां जुलूस में शामिल होंगी। आयोजकों ने 27 फरवरी को रविदास जयंती पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक जुलूस आयोजन की प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की नई परंपरा करने वालों और शरारती तत्वों को सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अय्यूब, शमशीर, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश, कोमल सिंह, देवेंद्र, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।