{"_id":"65a450b9fbdad691280ccf7a","slug":"there-is-no-respite-in-the-harsh-winter-even-in-sunlight-minimum-temperature-was-52-degrees-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-17608-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - कड़ाके की सर्दी में धूप में भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - कड़ाके की सर्दी में धूप में भी राहत नहीं
Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
- रविवार को सुबह आसमान में छाया रहा घना कोहरा
- 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को रहा
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार दोपहर को धूप निकलने पर भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे हाथ-पैर सुन्न रहे। सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते हुए अपना काम करते रहे। शनिवार की तुलना में रविवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। जिससे ठिठुरन बढ़ी।
जिले में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। घरों से बाहर निकलते ही सर्दी सता रही है। राहगीर बाइक रोक-रोककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। थोड़ी दूर चलने पर भी लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सर्दी अधिक होने से लोग घरों में रहे। दोपहर 12 बजे कोहरा हटा तो सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मगर धूप में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि रविवार की रात शनिवार से ज्यादा ठंडी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आज भी सुबह को घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। अभी जनवरी में सर्दी खूब सताएगी।