फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no light in the eyes, Aman is teaching music to children

Bijnor News: धामपुर - आंखों में रोशनी नहीं, बच्चों को संगीत सिखा रहे अमन

Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
There is no light in the eyes, Aman is teaching music to children
धामपुर में संगीत संस्थान पर बच्चों को पियानों सिखाते अमन यादव। फोटो ​शिक्षक
- पुष्प निकेतन स्कूल में संगीत शिक्षक हैं अमन यादव, कर रहे कला का प्रदर्शन
विज्ञापन



फोटो समाचार
केशव सिंह


धामपुर। नगर निवासी अमन यादव ऐसे लोगों के लिए मिसाल हैं, जो शारीरिक बाधाओं के चलते आगे बढ़ना ही छोड़ देते हैं। शुगर मिल काॅलोनी निवासी 28 वर्षीय अमन यादव आंखों में रोशनी न होने के बावजूद भी न सिर्फ बच्चों को संगीत सिखा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि तमाम लोगों को प्रेरणा देने का भी काम कर रहे हैं।
अमन ने बताया कि उनकी आंखों में जन्म से ही परेशानी थी। तीन माह की उम्र में आंखों में लेंस लगने के बाद जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई आंखों की रोशनी भी जाती रही। कई जगह दिखाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अमन के पिता रामअवध यादव धामपुर शुगर मिल में कार्यरत हैं। मां कुसुम देवी गृहिणी हैं। परिवार में पांच-भाई बहन हैं। आंखों की रोशनी जाने के बाद जैसे-तैसे पढ़ाई की, लेकिन हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दे पाए। बावजूद इसके अमन ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

उन्होंने संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ इसे अपनी आजीविका का साधन बनाया। पढ़ाई छूटने के बाद उन्होंने धामपुर में ही पुष्पेंद्र चौहान से संगीत की शिक्षा ली। अमन आज अपने प्रथम गुरु के संस्थान पर ही बच्चों को पियानो सिखाते हैं। पुष्प निकेतन स्कूल में बतौर संगीत शिक्षक बच्चों को संगीत शिक्षा दे रहे हैं। अमन अपनी आंखों की रोशनी को कभी कमजोरी के तौर पर नहीं आंकते। बल्कि अपनी कला के माध्यम से दूसरों को भी प्रेरणा देने का काम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कभी नहीं लगा की अमन देख नहीं पाते : पुष्पेंद्र चौहान



अमन यादव को संगीत की शिक्षा देने वाले उनके गुरु पुष्पेंद्र चौहान का कहना है कि साल 2016 में उन्होंने अमन को संगीत की शिक्षा दी। अमन के सीखने की लगन को देखते हुए आंखों की रोशनी कभी भी उनके लिए बाधा नहीं बनी। आज वह उनके एक्सप्लोर म्यूजिक ग्रुप के अहम सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed