{"_id":"610441ad8ebc3ecd2d15bca1","slug":"there-is-increased-uneasiness-in-the-district-administration-regarding-the-visit-of-the-chief-minister-bijnor-news-mrt5497556195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन में बेचैनी बढ़ गई है। इसे लेकर हरकत में आए प्रशासन ने जिला अस्पताल में करीब 100 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाकर आनन फानन में ही वहां की सफाई कराई। हालांकि अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के इस प्रकार के जनपद के दौरे की पुष्टि नहीं हुई है।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पूरी तैयारी की। शुक्रवार को जिले भर में जगह-जगह सफाई एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गईं। इस दौरान जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया। वहां पर इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण स्थल, वार्डों आदि में सफाई की चमक लाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग से लेकर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों तक के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई गई। कई घंटे तक यह कार्य चलता रहा।
इसके अलावा स्वास्थ्य अफसर भी वहां का निरीक्षण करते रहे। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर में सफाई की गई है।