फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a furore in the family due to the murder of a female soldier

महिला सिपाही की हत्या से परिवार में कोहराम

Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
There is a furore in the family due to the murder of a female soldier
बिजनौर : नजीबाबाद निवासी सिपाही रुचि सिंह की हत्या पर गमजदा परिवार। - फोटो : NAZIBABAD
महिला सिपाही की हत्या से परिवार में कोहराम
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। लखनऊ में तैनात महावतपुर नजीबाबाद निवासी महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या से मृतका के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। रुचि के पिता योगेंद्र सिंह ने हत्यारोपी तहसीलदार को कड़ी सजा दिलाकर ही दम लेने की बात कही है। सिपाही की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
नजीबाबाद के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी किसान योगेंद्र सिंह की पुत्री 28 वर्षीय रुचि सिंह लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। 13 फरवरी को रुचि सिंह घर से ड्यूटी के लिए निकली पर मुख्यालय नहीं पहुंची। लापता हो गई और उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसकी गुमशुदगी लखनऊ के सुशांत गोल्फी थाने में पुलिस विभाग की ओर से दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

लापता रुचि सिंह का शव बृहस्पतिवार को पीजीआई स्थित माती नाले में मिला था। कॉल डिटेल के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव से प्रेम संबंध का मामला प्रकाश में आया। एमडीकेवी नजीबाबाद से उसने इंटर किया। वर्ष 2019 बेच की महिला सिपाही ने पुलिस में भर्ती के दौरान परिजनों की मर्जी के बगैर सिपाही नीरज से प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद से ही रुचि के पिता योगेंद्र चौहान और परिजनों ने उससे संबंध रखना बंद कर दिया था। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से रुचि की मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। रुचि का छोटा भाई शुभम ने लखनऊ पहुंचकर उसका पोस्टमार्टम कराया। रुचि के पिता योगेंद्र, माता रानी देवी, अपनी बेटी की हत्या से दुखी हैं। पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह और ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। पिता योगेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी हत्या कराने वाले तहसीलदार पदमेश और हत्या में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर ही उन्हें शांति मिलेगी। देर रात तक रुचि सिंह का शव गांव पहुंचने की संभावना है। परिजनों के अनुसार प्रात: अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि सिंह का सिपाही पति से चल रहा था विवाद
मृतका महिला सिपाही रुचि सिंह का अपने पति सिपाही नीरज सिंह से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि फेसबुक से रुचि सिंह की तहसीलदार पदमेश से परिचय के साथ प्रेम संबंध हो गए। शव लेने लखनऊ पहुंचे रुचि के भाई शुभम ने बताया कि आरोपी तहसीलदार को कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

बिजनौर : नजीबाबाद निवासी सिपाही रुचि सिंह (फाइल फोटो)।

बिजनौर : नजीबाबाद निवासी सिपाही रुचि सिंह (फाइल फोटो)।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed