फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man was beaten to death by his cousins

Bijnor News: चचेरे भाइयों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Fri, 07 Jun 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten to death by his cousins
नहटौर के दिलशाद अहमद का फाइल फोटो।
बिजनौर, नहटौर। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में चाचा और चचेरे भाइयों के परिवार ने 45 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हायर सेंटर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए लोगों ने थाने के पास शव रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। मामले में दो महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन





मोहल्ला तकिया गढी निवासी पूर्व सभासद शादाब आलम ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि पिता शमीम व चाचा वसीम के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद है। जोकि कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसे लेकर वसीम का परिवार रंजिश रखता है। आरोप है कि बुधवार की देर शाम वसीम के पुत्रों अनस, असद, शहबाज व अमन ने उनके घर के बाहर आकर उसके पिता के साथ मारपीट की और धमकी दी। जिसके बाद वह अपने पिता को लेकर थाने पहुंचा। उसी समय वसीम पुत्र अब्दुल रशीद, मुकीम, शहबाज, असद, अनस, मुस्तकीम, अमन, उजैफ पुत्रगण वसीम, शन्नो पत्नी वसीम, किश्वर पुत्री वसीम, अलीम पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण मौहल्ला तकिया गढी पश्चिमी तथा तालिब पुत्र अकील निवासी मौहल्ला शेखान ने उसके बडे भाई दिलशाद अहमद पर लाठी डण्डों व सरियों आदि से हमला कर दिया। हमले में घायल दिलशाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में दिलशाद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने वसीम व शहबाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---------------
गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम



पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को थाने के गेट तक ले गए। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने धामपुर मार्ग एजेंसी चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ सर्वम सिंह और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर कुछ ही देर में परिजन शव को घर ले गए। कड़ी सुरक्षा के बीच बाद नमाज-ए-असर मृतक दिलशाद के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी वसीम और उसके बेटे शहबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed