{"_id":"6881342643a6b7a42404a4c8","slug":"the-wheels-of-roadways-buses-remained-halted-for-three-and-a-half-hours-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1027-155567-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में साढ़े तीन घंटे थमे रहे रोडवेज बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में साढ़े तीन घंटे थमे रहे रोडवेज बसों के पहिए
विज्ञापन
बिजनौर में कांवड यात्रा के दौरान रोकी गई रोडवज बस। संवाद
- फोटो : mathura
- शिवरात्रि की वजह ट्रैफिक पुलिस से रास्तों में ही रोक दी थीं बसें
- जिले में करीब 250 बसें रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने रोकी
- रोडवेज बसों का संचालन रुकने से यात्री रहे हलकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रावण माह में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए रूट डायवर्जन लागू है। मगर, बुधवार को शिवरात्रि को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रास्तों में वाहनों को रोक दिए। जिले में करीब साढ़े तीन घंटे रोडवेज बसों के पहिए भी थम गए। इससे यात्री हलकान रहे। जो बस जहां थी, वहीं ठहर गई।
शिवरात्रि पर शिव भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। रास्ते में शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस सहित सभी वाहनों को रोक दिया गया। बिजनौर डिपो परिसर के अंदर और बाहर करीब 100 बसें खड़ी रहीं। इसके अलावा नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर डिपो की बसें भी रास्ते में खड़ी रहीं। इस बीच परिवहन निगम की करीब 250 बसों के पहिए नहीं घूमे। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे परिवहन निगम को भी काफी हानि हुई।
दोपहर करीब एक बजे डिपो से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन शुरू हुआ। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपनी मंजिल की ओर गए।
-- बिजनौर डिपो को रोजाना हो रही 50 प्रतिशत की हानि
कांवड़ यात्रा की वजह से रूट डायवर्जन लागू है। जिसकी वजह से बिजनौर डिपो को रोजाना 50 प्रतिशत की हानि हो रही है। बिजनौर डिपो की बसों में सामान्य दिनों में 28 हजार यात्री सफर करते थे। लेकिन, अब यात्रियों की संख्या घटकर करीब 13 हजार रह गई है। साथ ही डिपो को सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 18 लाख की आय होती थी। जो घटकर करीब नौ लाख हो गई है।
विज्ञापन
-- सभी मार्गों पर खड़ी रही रोडवेज बसें
शहर के अंदर ही नहीं, बल्कि शहर के बाहर भी सभी मार्गों पर रोडवेज बसें खड़ी रहीं। नहटौर, बैराज रोड, किरतपुर रोड, कोतवाली रोड आदि जगह रोडवेज बसें खड़ी रहीं। बसों का संचालन रुकने से कई घंटे यात्री परेशान रहे। उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
- टेंपो, ई-रिक्शा से अपनी मंजिल तक पहुंचे यात्री
बसों का संचालन बंद होने से यात्री ई-रिक्शा, टेंपो के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस दौरान उन्हें अधिक किराया खर्च करना पड़ा। साथ ही दो से तीन जगह वाहन बदलने पड़े। इससे समय भी ज्यादा लगा।
- क्या बोले यात्री
केस नंबर एक : स्योहारा निवासी गुंजन अपने भाई की दवाई लेने बिजनौर आई थी। उधर, से तो बस से आई। लेकिन, दवाई लेने के बाद घंटों इंतजार किया। मगर, कोई बस नहीं मिली। जिसके बाद वह टेंपों से नूरपुर गई। इसके बाद दूसरे वाहन से स्योहारा पहुंची।
- केस नंबर दो : धामपुर निवासी रफीक अपने एक रिश्तेदार के यहां बिजनौर आया था। वापस जाने के लिए डिपो पर पहुंचा। यहां पता चला कि बस नहीं चल रही है। बस संचालन के इंतजार में करीब दो घंटे खड़ा रहा। बाद में अपनी मंजिल तक पहुंचा।
- खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति नहीं होने से बढ़े खाद्य पदार्थो के दाम
रूट डायवर्जन की वजह से भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित है। जिसके चलते दिन में ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों का संचालन बंद है। इस कारण शहरों में खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति भी बाधित हुई। जिससे बाजार में खाद्य पदार्थों के दामों में उछाल आया है। फल से लेकर सब्जियों तक कीमत 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
- वर्जन :
शिवरात्रि की वजह से ट्रैफिक पुलिस रोडवेज बसों को रास्ते में रोक दिया था। बुधवार को करीब साढ़े तीन घंटे बसों का संचालन नहीं हुआ। इसके बाद करीब एक बजे से बसों को निर्धारित रूट पर संचालित किया गया। - अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर