फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level on the road has reduced but traffic will remain closed

Bijnor News: सड़क से पानी कम हुआ, फिर भी बंद रहेगा यातायात

Fri, 12 Sep 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The water level on the road has reduced but traffic will remain closed
जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट कटी सड़क
जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा की बाढ़ का पानी सड़क से हटने पर रिपोर्टिंग टीम ने स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर बाइक से भ्रमण किया। पानी के बहाव ने तीन स्थानों पर सड़क का कटान किया है। कटान वाले स्थानों को छोड़कर सड़क पर पानी नहीं है, फिर भी फिलहाल यातायात को रोका गया है। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में अगस्त के पहले सप्ताह से बाढ़ के हालात बने हैं। गंगा का जलस्तर व जल-प्रवाह कम होने पर गांव वासियों को राहत मिली है। प्रभावित गांवों के रास्तों पर आवागमन शुरू हो गया है, मगर स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर यातायात शुरू नहीं हो सका है। जलीलपुर क्षेत्र में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट करीब 20 फीट चौड़ाई में सड़क कट गई है। पांडवनगर पुलिस चौकी से आगे छोईया पर जाने पर उसकी अप्रोच धंसी हुई है। कुछ स्थानों पर सड़क की बजरी उखड़ गई है। गंगा पुल की अप्रोच में पुल के किनारों पर भी मामूली कटान हुआ है। मेरठ वाले किनारे पर सड़क धंसी है। पुल से आगे जाने पर गांव भीकुंड के निकट दो स्थानों पर सड़क बड़ी चौड़ाई में कटी हुई है। सड़क कटे स्थान पर पानी बह रहा है। सड़क में तीन स्थानों पर बड़े कटान होने से फिलहाल वाहनों का आवागमन संभव नहीं है।
विज्ञापन

20 किलोमीटर की दूरी के लिए चलना पड़ रहा है 90 किलोमीटर
: स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा बंद होने के कारण दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत के हजारों यात्री अन्य सड़कों से आवाजाही को मजबूर हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र के करीब दो दर्जन कर्मियों का कार्य स्थल जलीलपुर क्षेत्र में है। हस्तिनापुर से जलीलपुर की दूरी 20 किलोमीटर जबकि वाया बिजनौर बैराज यही दूरी 90 से 100 किलोमीटर पड़ रही है।

जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट कटी सड़क

जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट कटी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed