फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team praised the Philippines

फिलीपींस की टीम ने सराहा

Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर मेंं जिले में गन्ना उत्पादन तथा शुगर टेक्नालॉजी का अध्ययन करके फिलीपींस के गन्ना विशेषज्ञों की टीम स्वदेश लौट गई है। टीम ने दो दिन में एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर ट्रेंच विधि से बोए गन्ने के उत्पादन को देखा। टीम ने धामपुर शुगर मिल द्वारा तैयार की गई चीनी को विश्वस्तरीय बताया। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार फिलीपींस से फिलीपींस शुगर मिलर्स एसोसिएशन के डिप्टी डायरेक्टर फोर प्रोग्राम आस्कर एल कार्टस, केन सार्सिंग एंड ट्रांसपोर्ट के वाइस प्रेजीडेंट सी टेलीस, फैक्ट्री आपरेशन विशेषज्ञ साइमन पी टर्नो व जेनरो बी बरनेब की टीम जिले के दो दिन के दौरे पर बुधवार को बिजनौर आई थी। टीम ने दो दिन में नहटौर, नजीबाबाद, धामपुर, कालागढ़, बिजनौर क्षेत्र के गांवों में खेतों पर जाकर ट्रेंच विधि से बोए गन्ने की फसल को देखा। टीम ने गन्ना अधिकारियों से ट्रेंच विधि से गन्ना बोने, गन्ना प्रजाति व शोधन आदि की जानकारी ली है। 
विज्ञापन

धामपुर शुगर मिल द्वारा चीनी तैयार करने की तकनीक की जमकर तारीफ की।  सदस्यों का कहना था कि वे यहां की तकनीक को अपने देश में लागू करने के  लिए सुझाव देंगे। डीसीओ ने बताया कि जिले की बुंदकी शुगर मिल की रिकवरी 12 प्रतिशत को पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed