फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The suspected thief caught in child hope

बच्चा चोर के शक में आशा को पकड़ा

Fri, 11 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The suspected thief caught in child hope
बिजनौर में दो दिन पूर्व जिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु के मामले में बच्चा चोर महिला के शक में तीमारदारों ने एक आशा को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में निर्दोष मिलने पर पुलिस ने आशा को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना नगीना क्षेत्र के गांव पखनपुर निवासी तेजपाल की पत्नी किरण देवी ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह किरण की सास केलो देवी अपने पोते को जिला महिला अस्पताल के गेट पर लेकर टहल रही थी। इस दौरान एक महिला उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई थी। मामले की तहरीर पुलिस में दे दी गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्दौर ब्लाक के एक गांव  निवासी आशा जिला महिला अस्पताल में किसी काम से पहुंची। इस दौरान अस्पताल में तीमारदारों ने बच्चा चोर महिला के शक में आशा को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आशा को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई, लेकिन पूछताछ में बच्चा चोरी के मामले में उक्त आशा के संलिप्त न होने पर उसे  छोड़ दिया गया। इस बाबत शहर कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि पूछताछ के बाद आशा को छोड़ दिया गया है। बच्चा चोरी के शक में आशा को गलत पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed