फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sureties could not recognize the accused, case on four

Bijnor News: अभियुक्त को नहीं पहचान पाए जमानतदार, चार पर केस

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The sureties could not recognize the accused, case on four
- अपर सिविल जज के लिपिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिसकी जमानत लेने आए थे, वो जमानतदार अभियुक्त को ही कोर्ट में नहीं पहचान सके। शक होने पर जमानतदार फरार हो गए। इस मामले में चार जमानतदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर कोतवाली में अपर सिविल जज के लिपिक की ओर से जमानतदार राजेंद्र सिंह निवासी स्याऊ, महिपाल सिंह, हिम्मत सिंह और अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सरकार बनाम हैदर आदि केस में अभियुक्त हैदर, आजम, रविश और अलीहसन की जमानत की 13 जुलाई को स्वीकृत की गई। अधिवक्ता की ओर से जमानत प्रपत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

अभियुक्त रविश के जमानतियाें राजेंद्र और महिपाल से रविश के बारे में सवाल पूछे गए तो वे जवाब नहीं दे सके। अभियुक्त भी अपने जमानतियों को नहीं पहचान पाया। हसन अली के जमानतदार हिम्मत सिंह और अशोक कुमार फरार हो गए। तुरंत ही जमानतदार राजेंद्र सिंह को कोर्ट की अभिरक्षा में लिया गया। मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed