{"_id":"6a553851724d505c4e029deb","slug":"the-state-highway-remained-unrepaired-and-traffic-remained-suspended-for-the-second-day-bijnor-news-c-27-1-bij1002-184952-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहीं हुई स्टेट हाईवे की मरम्मत, दूसरे दिन भी बंद रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहीं हुई स्टेट हाईवे की मरम्मत, दूसरे दिन भी बंद रहा आवागमन
विज्ञापन
जलीलपुर हस्तिनापुर के बीच सड़क कटे स्थान पर बैठे क्षेत्रीय गांव वासी स्रोत संवाद
- फोटो : 1
हस्तिनापुर में जेसीबी से तोड़ दिया था बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे
बरसात के मौसम में पानी निकासी के लिए नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर (बिजनौर)। हस्तिनापुर क्षेत्र में तोड़े गए बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते दूसरे दिन भी वाहनों का आवागमन बंद रहा। क्षेत्रीय यात्रियों को मेरठ जाने के लिए दोगुनी दूरी तय करनी पड़ रही है।
बिजनौर के जलीलपुर और मेरठ के हस्तिनापुर के बीच गंगा नदी पर पुल और सड़क बनने के बाद से पुल के दोनों ओर बरसात के मौसम में सड़क का कटान होना आम हो गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है खेतों से पांच से 15 फीट ऊंची बनी सड़क ने बरसात और गंगा के पानी का बहाव रोक दिया है। सड़क के नीचे से पानी निकासी के इंतजाम नाकाफी हैं। सन् 2021 में गंगा पर पुल और सड़क बनने के बाद से हर साल गंगा के निकटवर्ती क्षेत्र की कृषि भूमि में पानी भर जाता है। सड़क ऊंची होने के कारण जलीलपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी पांडवनगर से मेरठ के हस्तिनापुर से पहले तिराहे तक करीब दस किलोमीटर पानी के बहाव को रोक रही है। कुछ स्थानों पर पानी निकासी के लिए पाइप लगाए गए हैं व तीन-चार छोटी पुलिया बनी हैं।
बरसात के मौसम में यह इंतजाम नाकाफी साबित होता रहा है। क्षेत्रीय गांववासी करीब पांच साल से पानी निकासी के लिए कम से कम बीस बड़े पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। किसान संगठन लगातार पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम की मांग करते हैं।