{"_id":"61648d3a8ebc3edd266bac4b","slug":"the-soldier-apologized-for-the-remark-made-on-the-farmers-bijnor-news-mrt5602706175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर की गई टिप्पणी पर सिपाही ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर की गई टिप्पणी पर सिपाही ने मांगी माफी
विज्ञापन

अफजलगढ़। सिख समुदाय और किसानों को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध सोमवार को शांत हो गया। टिप्पणी करने वाले सिपाही ने किसानों से माफी मांग ली। किसान यूनियन ने अफजलगढ़ थाने में मुरादाबाद में तैनात सिपाही के खिलाफ तहरीर दी थी।
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सिपाही मुरादाबाद में तैनात है। सिपाही ने सोशल मीडिया पर सिख समाज और किसानों के विरुद्ध टिप्पणी की थी। जिस पर कुछ दिन से किसानों और सिख संगठन के लोगों में रोष व्याप्त था। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन ने नौ अक्तूबर को अफजलगढ़ कोतवाली में सिपाही के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सिपाही से संपर्क किया। इस पर आरोपी सिपाही ने सोमवार को भाकियू संगठन के लोगों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी बात न करने की बात कही। जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
इस मौके पर भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजबिंदर सिंह, ज्ञान सिंह, तथा रणजीत सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।