फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas

Bijnor News: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
- मोटा महादेव मंदिर सहित नगर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

फोटो-10एनजेडबी02ए, 02बी, 02सी, 02डी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। सावन महीने के पहले सोमवार को मोटा महादेव सहित नगर के शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध से अभिषेक कर भगवान शिव की पूजा की। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस की ओर से शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगना पड़ा। उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। श्रावण मास में जो शिव भक्त बेल पत्र, पुष्प से पूजा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

उधर, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में साधकों ने रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिका में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कमल शर्मा, हरीश शर्मा, देवेश, राज भटनागर, सुमन वर्मा, सारिका अग्रवाल ने दूध, शहद, दही, भस्म आदि भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed