फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The reality of development work to be

विकास कार्यों की हकीकत जानी

Sun, 13 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 13 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The reality of development work to be
नगीना में रेलवे जीएम एके पुठिया ने नगीना रेलवे स्टेशन पहुंच कर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगीना लोकसभा सांसद डा. यशवंत सिंह, पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, विधायक मनोज पारस, नगीना काष्ठ कला उद्योग, व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों ने नगीना के विभिन्न समस्याओं, ट्रेनों के स्टॉपेज करने व नई ट्रेनें चालू करने संबंधी मांगों का ज्ञापन देकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर रेलवे प्लेटफार्म पर सोलर एलईडी का बटन दवा कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जीएम करीब तीन बजे स्पेशल ट्रेन से नगीना पहुंचे। गेस्ट रूम में उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों डीआरएम मुरादाबाद प्रदीप कुमार समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता की और नगीना रेलवे स्टेशन पर कराए गए सौंदर्यीकरण की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचकर पार्किंग स्थल को भी देखा। रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल की मरम्मत के साथ, प्लेटफार्म के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण कराया। रेलवे स्टेशन पर लगी 16 एलईडी लाइट का उद्घाटन के साथ निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


नगीना लोकसभा सांसद यशवंत सिंह ने जीएम से काफी देर वार्ता की। नगीना-धामपुर व स्योहारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने और नई ट्रेनों के भी स्टॉपेज कराने की मांग रखी। नगर की सामाजिक संस्थाओं नगीना क्राफ्ट डेवलेपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुलतानी, जुल्फकार आलम और समाज सेवी परवेज आदि ने नगीना काष्ठ कला के विकास तथा उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास मल्होत्रा, महामंत्री दीपक अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कय्यूम राइन, जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष शेख इरशाद, आजाद कॉलोनी लाइनपार के निवासियों , बार एसोसिएशन नगीना के महासचिव दीपक सक्सेना व आरिफ खां आदि ने ज्ञापन सौंप कर नगीना रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रोनों के स्टॉपेज कराने, ओवर ब्रिज बनवाने एवं प्लेट फार्म का विस्तार कराने संबंधी मांगों को उठाया। नार्दर्न रेलवे मैस यूनियन के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच कर अपनी लंबित मांगों को लेकर एक चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले झंडे दिखाए
नगीना। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारियों शाखा सचिव अनिल कुमार शर्मा,  शाखा अध्यक्ष प्रवेश कर्णवाल ने अपने समर्थकों के साथ जीएम के पहुंचने से पूर्व काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया।। इससे पूर्व  पूजा -अर्चना गढ़वाल से आए पुजारी महेश शास्त्री ने कराई।


जीएम को ज्ञापन सौंपा
धामपुर। भाजपा की नगर कार्यकारिणी ने जीएम रेलवे उत्तरी जोन के नाम संबोधित ज्ञापन धामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सौंपा है। ज्ञापन में यहां से अप डाउन जाने वाली पांच गाड़ियों का स्टॉपेज कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कात्यायन, ऋषभ जैन, राकेश चौधरी, सनी छाबड़ा, मनोज जोशी, विशाल अग्रवाल, मुकेश दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed