फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The plotting being done near Amangarh range was demolished.

Bijnor News: अमानगढ़ रेंज के पास हो रही प्लाॅटिंग काे ध्वस्त कराया

Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The plotting being done near Amangarh range was demolished.
अफजलगढ़/रेहड़। अमानगढ़ रेंज से लगी सीमा के नजदीक हो रही प्लाटिंग राजस्व एवं वन विभाग की टीम ने ध्वस्त करा दिया। साथ ही गांव मीरापुर मोदीवाला में बन रहे फार्म हाउस का काम भी रुकवा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि केहरीपुर में अमानगढ़ की सीमा के नजदीक कुछ लोग कॉलोनी बनाने को लेकर प्लॉटिंग कर रहे थे। इस संबंध में एनजीटी में एक याचिका भी लगाई थी। याचिका में वन क्षेत्र में इको सेंसेटिव जोन को लेकर व्यवसायिक गतिविधि एवं अवैध को आदि पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इसी को लेकर बृहस्पतिवार को केहरीपुर के समीप प्लॉट में बने कमरे को जेसीबी से गिरा दिया गया। साथ ही गांव मीरापुर मोदीवाला में फार्म हाउस के निर्माण को रुकवा दिया। फार्म हाउस से दो ट्रैक्टर तथा एक जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार पवन कुमार शर्मा एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर अंकिता किशोर,लेखपाल रोहित पंवार, शक्ति चौधरी सहित पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed