फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The one who fed in the lap, he only fired bullets in the chest

जिसे गोद में खिलाया, उसने ही सीने में दाग दी गोलियां

Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The one who fed in the lap, he only fired bullets in the chest
जिसे गोद में खिलाया, उसने ही सीने में दाग दीं गोलियां
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाहेड़ी गांव में हुई राशन डीलर की हत्या के मामले में दोनों परिवारों के बारे में ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच दो साल पहले तक अच्छे संबंध थे। मरने वाले राशन डीलर देवेंद्र सिंह की उम्र अब 60 साल है। जिन लोगों ने उसे मौत के घाट उतारा, देवेंद्र सिंह ने एक समय उन्हें भी गोद में खिलाया था। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे और घर आना जाना था। पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर और उनके बेटों ने राशन कोटेे को लेकर शिकायत शुरू की तो दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई।
स्वाहेड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि पिछली योजना में रामबहादुर ग्राम प्रधान बने थे। बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही प्रयास करके देवेंद्र सिंह को राशन का कोटा दिलवाया था। करीब तीन साल तक रामबहादुर के घर से ही राशन बांटा गया। दो साल पहले दोनों के बीच इसी राशन को लेकर अनबन हुई तो रामबहादुर और उसके बेटों ने अफसरों से देवेंद्र सिंह की शिकायत शुरू कर दी। यहीं से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई और आना जाना भी बंद हो गया। पिछले साल हुए ग्राम प्रधानी के चुनाव के बाद देवेंद्र सिंह ने रामबहादुर के घर से राशन कोटा भी उठवा लिया और अपने घर से ही राशन वितरण शुरू कर दिया था। ग्रामीण कहते हैं कि एक समय यह भी था जब देवेंद्र सिंह ने रामबहादुर के बच्चों को गोद में खिलाया था। एक छोटी सी रंजिश ने दो परिवारों में खूनी संघर्ष करा दिया।
विज्ञापन

चीखता रहा मोहित, भाग अतुल भाग, पापा को गोली मार दी...
बिजनौर। स्वाहेड़ी में हुए हत्याकांड को लेकर शनिवार की दोपहर में एक वीडियो वायरल होने लगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राशन डीलर देवेंद्र सिंह के बेटे मोहित ने अपने मोबाइल से बनाई थी। इसमें मोहित मोबाइल का कैमरा ऑन करके अपने पिता देवेंद्र सिंह के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी हत्यारोपी वहां पहुंच जाता है और देवेंद्र सिंह पर फायर झोंक देता है। इसके बाद वीडियो में मोहित के पीछे भी वह दौड़ता दिख रहा था। जिससे वह जान बचाकर झाड़ियां में छिपता नजर आया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित अपने भाई अतुल को भागने को कह रहा है। इसमें अतुल नजर तो नहीं आ रहा, लेकिन आवाज सुनाई दे रही है कि भाग अतुल भाग, पापा को दो तीन गोली मार दी है। क्या तुझे भी गोली लगी है। इस वीडियो में खेत में पड़ा देवेंद्र सिंह अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं फायरिंग की आवाज भी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर, उसके बेटे नवनीत, पिंकू, विपुल व एक अन्य अहसास के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमलों सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दोनों पक्ष कर रहे अपना महड़ा होने का दावा
-पुलिस की माने तो यह महड़ा देवेंद्र सिंह का था। जो चार माह पहले चोरी हो गया था। मुकदमे में जिक्र किया गया है कि देवेंद्र और उसके बेटे अपना महड़ा लेने पहुंचे थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
50 साल पहले स्वाहेड़ी आया था देवेंद्र सिंह का परिवार
मृतक देवेंद्र सिंह आलोपुर का रहने वाला है। वह लगभग 50 वर्ष पूर्व परिवार सहित स्वाहेड़ी में आकर बस गए थे। इस समय वह गांव में राशन की दुकान चला रहे थे। जबकि राम बहादुर मुजफ्फरनगर के बेहड़ा गांव के निवासी थे जो लगभग 60 वर्ष पूर्व स्वाहेड़ी में आकर रहने लगे थे। वह गांव में किसान है, उनकी गांव में सीमेंट व लोहे की दुकान है।
सेना में है घायल मोहित, सोमवार को वापिस जाना था
मृतक देवेंद्र सिंह का लड़का मोहित फौजी है। उसकी उम्र 24 वर्ष है। वह मेरठ में नौकरी करता है। छुट्टी लेकर वह घर आया हुआ था। रविवार को उसका अवकाश समाप्त हो रहा था, उसे सोमवार को मेरठ में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जाना था।
राशन की दुकान को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
बिजनौर। स्वाहेड़ी में हुए हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह स्वाहेड़ी बुजुर्ग में राशन की दुकान चलाता है। लगभग डेढ़-दो वर्ष पूर्व राशन की दुकान को लेकर रामबहादुर व देवेंद्र में कहासुनी भी हुई थी। बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह व राम बहादुर के आपस में अच्छे संबंध थे, दोनों एक साथ उठते-बैठते थे। पूर्व प्रधान रामबहादुर ने प्रधान बनने के बाद देवेंद्र सिंह को राशन की दुकान दिला दी थी। प्रधान पद का कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधान राम बहादुर ने उसकी दुकान को निरस्त कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर आपस में बोलचाल बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि राम बहादुर ने कई बार ग्रामीणों को एकत्र कर राशन डीलर की शिकायत अधिकारियों से भी कराई थी। वह राम बहादुर राशन की दुकान अपने नाम कराना चाहता था। संवाद

-पूर्व प्रधान रामबहादुर सिंह, उसके तीन बेटे और एक पौते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। आज यह विवाद महड़ा को लेकर हुआ, जिसके चलते मामला हत्या तक पहुंच गया। डाक्टर धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद बाद मौके पर जमा भीड़।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी सिट

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी सिट- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में राशन डीलर की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed