फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The officer resignation

लेखाधिकारी ने दिया इस्तीफा

Fri, 07 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रंीय स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाले के बाद लेखाधिकारी ने कंडीशनल इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घोटाले में पुलिस को दी तहरीर में उनका नाम बेवजह दे दिया गया है। 
विज्ञापन


एनएचएम में हुए करीब तीन करोड़ 11 लाख के घोटाले के बाद डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक कार्यालय) के लेखाधिकारी बृजमोहन ने अपना इस्तीफा मिशन निदेशक लखनऊ में दे दिया है। लेखाधिकारी का कहना है कि यह घोटाला उनके चार्ज लेने से पहले का है उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस को दी तहरीर में उनका नाम बेवजह ही दे दिया गया है। उनका कहना है कि या तो उनका स्थानांतरण कर दिया जाए या फिर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए। इसके चलते उनको मानसिक पीड़ा से जूझना पड़ रहा है। उनके स्थान पर पूर्व लेखाधिकारी पंकज से पूछताछ होनी चाहिए, जो उस वक्त कार्यालय में तैनात थे। पूर्व लेखाधिकारी को मिशन निदेशक की टीम ने तलब भी किया था, लेकिन वह नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed