फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The murdered son also committed suicide by consuming poison.

पिता के हत्यारोपी ने खाया जहर, मौत

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The murdered son also committed suicide by consuming poison.
हत्यारोपी बेटे ने भी जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। तीन दिन पहले चाकू से प्रहार कर पिता की जान लेने वाले बेटे ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहरीले पदार्थ का सेवन कर बृहस्पतिवार देर शाम वह घर पहुंचा था, गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चार दिन के भीतर पिता-पुत्र की मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं। मोहल्ला जाब्तागंज निवासी (70) वर्षीय मो. यूसुफ की सोमवार को उसके बड़े बेटे मो.आसिम ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। परिजनों के अनुसार बेटी के इलाज के लिए पैसे मांगने पर आसिम ने युसुफ की हत्या की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने हत्यारोपी बेटे की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed