{"_id":"68151399b297cabc360d5d75","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-drizzle-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-148960-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदला मौसम का मिजाज, जिलेभर में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदला मौसम का मिजाज, जिलेभर में बूंदाबांदी
Sat, 03 May 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 03 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम ने शुक्रवार की सुबह अचानक करवट बदल ली। आसमान में छाए काले बादल बरस पड़े। जिलेभर में बूंदाबांदी होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं बादलों के बरसने से गर्मी से भी राहत मिली है।
शुक्रवार को सुबह अचानक ठंडी हवाएं चलीं और बादल छाए गए। करीब आठ बजे देखते ही देखते बूंदाबांदी होने लगी। काफी देर तक बूंदाबांदी होती रही। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला चलता रहा। हालांकि नजीबाबाद में बादल काफी देर तक बरसे। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।
बारिश पड़ने की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री बना हुआ था। दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम पारे में खास फर्क नहीं आया। जोकि 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश एक मिमी दर्ज की गई है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कई दिनों से गर्मी के चलते लोग बेहाल थे। दिन में भयंकर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। एक बारिश के चलते गर्मी से एक दो दिनों की राहत बरकरार रहेगी। उधर बूंदाबांदी होने से उन किसानों को राहत मिली है जिनकी फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर जा पहुंची थी। फसलों के लिए बारिश की एक-एक बूंद सोना बनकर बरसी।