फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The matter will not be resolved without increasing the length of the Kho River bridge.

Bijnor News: खो नदी के पुल की लंबाई बढ़े बिना नहीं बनेगी बात, भेजी रिपोर्ट

Wed, 17 Jan 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The matter will not be resolved without increasing the length of the Kho River bridge.
रायपुर सादात व बढ़ापुर के बीच खो नदी पुल की कटी सड़क।
बिजनौर। खो नदी के पुल की लंबाई बढ़े बिना व्यवस्था नहीं सुधर पाएगी। मौजूदा पुल से आगे एक और नया पुल बनाना पड़ेगा। यह सुझाव समिति ने अपनी रिपोर्ट में सुझाया है। दरअसल बरसात में उफान आने पर खो नदी की धारा ने पुल की सड़क को काट दिया था। फिलहाल नदी का पानी पुल को छोड़कर दूसरी जगह बह रहा है। सड़क टूटी होने की वजह से बढ़ापुर का सीधे नजीबाबाद से संपर्क बहाल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बढ़ापुर और रायपुर सादात के बीच खो नदी पर साल 2012 के आसपास पुल का निर्माण चालू हुआ था। साल 2015 तक आते-आते इस पुल के निर्माण पर ब्रेक लग गया। बता दें कि पुल के पास वाले एक किसान ने निर्माण पर आपत्ति जता दी थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा था। हालांकि पुल का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया था। बढ़ापुर की दिशा में पहुंच मार्ग नहीं बनाया जा सका था। जिसके बाद ग्रामीणों ने आपस में सहयोग कर पुल के पास मिट्टी डालते हुए कच्चा पहुंच मार्ग तैयार किया और आवाजाही शुरू कर दी थी। साल 2015 से दर्जनों गांव के ग्रामीण इस पुल से आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन


अब इस बरसात में खो नदी में ऐसा उफान आया कि पुल के पास सड़क को अपने संग बहा ले गया। जिसके बाद से करीब डेढ़ सौ से दो सौ मीटर तक सड़क गायब है। साथ ही खो नदी की धारा काफी दूर तक फैल कर बह रही है। पुल के पहुंच मार्ग को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने गुंजाइश तलाश की। बाद में एक कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी ने सुझाव दिया है कि पुल को जोड़ने के लिए सड़क बनाने से काम चलने वाला नहीं है। बल्कि एक और नया पुल बनाना पड़ेगा। जिससे पुराने पुल की लंबाई बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शासन को भेजी रिपोर्ट, मंजूरी का इंतजार
कमेटी ने सुझाव दिया है कि पुराने पुल की लंबाई करीब 180 मीटर है। ऐसे में इससे आगे इतनी ही लंबाई में एक और नया पुल बनाया जाए। तर्क दिया गया है कि नदी की धारा ने अपना स्थान बदल लिया है। अब खो दूसरी जगह बहने लगी है।



वर्जन : रायपुर सादात और बढ़ापुर के बीच खो नदी पुल के पास सड़क बनाने की गुंजाइश खत्म हो चुकी है। क्योंकि नदी ने अपना स्थान बदल लिया है। जिसे लेकर गठित कमेटी ने पुल की लंबाई बढ़ाने का सुझाव दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड नजीबाबाद

रायपुर सादात व बढ़ापुर के बीच खो नदी पुल की कटी सड़क।

रायपुर सादात व बढ़ापुर के बीच खो नदी पुल की कटी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed