फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmer is restless with turbulence and hailstorm

आंधी और ओलावृष्टि से किसान बेचैन

Sun, 13 May 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 13 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
The farmer is restless with turbulence and hailstorm
बिजनौर में बारिश में भीगती युवती। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रविवार शाम 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी और बिजली की तेज गरज के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को बेचैन कर दिया। आंधी और ओलावृष्टि से सब्जी व आम की फसल को नुकसान होगा। बारिश से अंतिम चरण में चल रही गन्ने की बुआई भी प्रभावित होगी। आंधी में कई जगह पेड़ टूट गए।       
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा 13 व 14 मई को बारिश की आशंका से सभी परेशान थे। रविवार को सुबह से ही मौसम में घुटन सी थी। शाम को करीब छह बजे काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया। आंधी की आशंका से सड़कों पर राहगीर कम हो गए। हवा के एक झांके साथ कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। कुछ मिनट के लिए ओलावृष्टि भी हुई। गांव झलरी की ओर कंचे से भी मोटे ओले पड़े। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली भी चमकी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं रही। 
विज्ञापन

आंधी न आने से जिलेवासियों ने राहत की सांस ले रहे थे, लेकिन करीब सवा सात बजे आंधी भी आ गई। आंधी के दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। आंधी आने से सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों की संख्या कम हो गई। जो किसान गन्ना बोने की तैयारी कर रहे थे, बारिश से उनकी बुआई कुछ लेट हो जाएगी। बारिश और आंधी के दौरान बिजली गुल रही। आंधी के दौरान इस बार चौकसी बरती गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लेखपालों को गांवों में तैनात किया था। गांव वालों को पहले ही पेड़ों व जर्जर मकानों से दूर रहने की हिदायत दे दी गई थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी एक दो दिन और मौसम खराब होने की संभावना है।       
हल्दौर में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे नगर व क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश आने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। क्षेत्र में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हाइवे किनारे जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। राहगीरों व पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ों को  हटवाकर जाम खुलवाया। बाग में आम टूटकर गिर गए। इससे बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। दुपहिया वाहन राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।              

चांदपुर में रविवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ जाने से अफरातफरी मच गई। तेज हवा के साथ आई बारिश ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया। बाजार व नगर में सन्नाटा छा रहा। सड़कों में जल भराव हो गया। तेज हवा से मोहल्ले की दुकान के आगे लगा सामान उड़कर दूर जा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed