फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The divine element is awakened through education and knowledge: Baba Fulsande Wale

विद्या और ज्ञान से जागृत होता है ईश्वर तत्व : बाबा फुलसंदे वाले

Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The divine element is awakened through education and knowledge: Baba Fulsande Wale
नहटौर। गुरुगद्दी दरबार फुलसंदा आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि मनुष्य के भीतर जब विद्या और ज्ञान का उदय होता है तो उसके अंदर ईश्वर तत्व भी जागृत होने लगता है। ज्ञान ही मनुष्य को सही और गलत का अंतर समझाता है और उसके विचारों को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य संसार में रहते हुए भी उसके मोह से दूर रह सकता है। वह परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने दैनिक कार्य करे, लेकिन उसका मन परमात्मा में लगा रहना चाहिए। संसार के बीच रहते हुए भी ध्यान परमात्मा की ओर रखना चाहिए। बाबा ने कहा कि लोगों से बातचीत और अपने कार्यों को करते समय भी मनुष्य को परमात्मा का स्मरण करते रहना चाहिए। उसकी दिव्य वाणी को अंत:करण से सुनने का प्रयास करना चाहिए। जब मनुष्य का मन ईश्वर से जुड़ता है तो जीवन में शांति और सकारात्मकता आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed