{"_id":"6079dae08ebc3e246b0d815b","slug":"the-district-is-divided-into-22-zones-and-150-sectors-bijnor-news-mrt5347933171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा: जिले को 22 जोन और 150 सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा: जिले को 22 जोन और 150 सेक्टर में बांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चुनाव के लिए जिले को 22 जोन और 150 सेक्टर में बांटा गया है। जोन के सभी जिलों की पुलिस जिले में बुला ली गई है। पांच कंपनी पीएसी और पुलिस के 15 हजार जवान चुनाव संपन्न कराएंगे।
जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के लिए प्रशासन पहले ही गांव-गांव जाकर लोगों को चिंहित कर चुका है। 28 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद जिलों की पुलिस बिजनौर पहुंच गई है। पांच कंपनी पीएसी और 15 हजार पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की मौजूदगी में जिले में पंचायत चुनाव संपन्न रहेगा। चुनावी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए जिले को 22 जोन और 150 सेक्टर में बांटा है। हर सेक्टर में एक प्रशासनिक अधिकारी और एक पुलिस इंस्पेक्टर चुनावी गतिविधि पर नजर रखेंगे।
सुरक्षा की तैयारी पूरी: एसपी
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। गड़बड़ी करने की सोचने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन बहुत सख्ती से निपटेगा। हर क्षेत्र के प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर पुलिस की नजर है।