फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the farmer due to the current

करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर में जंगल में काम कर रहे किसान की नलकूप पर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिये भिजवाया।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर सदीरन निवासी किसान सुरेंद्र सिंह (50) रविवार की सुबह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने गया था। सुरेंद्र सिंह के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा को दोपहर में खाने देने खेत पर गया। उसने देखा की चाचा पानी की हौज के पास मृत पड़े हुए थे। भतीजे के अनुसार उनके हाथों व पेट पर करंट से झुलसने के निशान मिले हैं। ग्रामवासियों के अनुसार किसान की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। नलकूप पर बिजली का तार जगह-जगह से टूटा पड़ा था। दीपक ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सुरेंद्र की पत्नी अपने पुत्र के पास राजस्थान गई हुई थी। सुरेंद्र का पुत्र राजस्थान में नौकरी करता है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामवासियों की भीड़ खेत पर जमा हो गई।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed