फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crooks robbed the jeweler of a bag full of cash.

Bijnor News: सराफ से नकदी भरा बैग लूटकर ले गए बदमाश

Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The crooks robbed the jeweler of a bag full of cash.
कोतवाली देहात। तीन बाइकों पर सवार नौ बदमाश तमंचे के बल पर बाइक से जा रहे सराफ को रास्ते में रोक कर बैग लूटकर ले गए। बैग में सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। आरोप है कि बदमाश जाते समय बाइक की चाभी भी निकाल कर ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। सीओ नगीना ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव औरंगजेबपुर महमूद उर्फ मंगोलपुरा निवासी अमीनुद्दीन की कस्बा कोतवाली देहात में मीना मार्केट में लक्की ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे अमीनुद्दीन अपने मूक बधिर बेटे के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। गांव सराय डडूम्बर की नहर पर बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी और तमंचे के बल पर उसके हाथ से बैग और बाइक की चाभी लूट कर ले गए। बैग में लगभग सात हजार रुपए, दुकान व लॉकर की चाभी व ज़रूरी कागजात थे। सभी बदमाश घटना के बाद तीन बाइकों से नहर की पटरी से जंगल के रास्ते भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास में काम कर रहे किसानों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed