{"_id":"6543e8247ba12dd1d3095272","slug":"the-contract-for-the-exhibition-was-not-awarded-even-after-bidding-for-the-fourth-time-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-13684-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चौथी बार बोली लगने पर भी नहीं हुआ नुमाइश का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चौथी बार बोली लगने पर भी नहीं हुआ नुमाइश का ठेका
विज्ञापन
- अपेक्षित बोली नहीं लगने पर स्थगित की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इस साल प्रदर्शनी के आयोजन को चौथी बार बोली लग चुकी है, लेकिन ठेका छूट नहीं रहा है। दरअसल, पिछले साल के मुकाबले बोली बेहद कम लग रही है। ठेकेदार पिछले साल के आंकड़े तक पहुंच ही नहीं रहे हैं।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका बिजनौर की ओर से नुमाइश का ठेका देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब 11 ठेकेदार पहुंचे। इसमें अधिकतम बोली एक करोड़ 11 लाख ही लग सकी। यह बोली अपेक्षित नहीं होने की वजह से ठेका नहीं हो सका। बता दें कि नगर पालिका की ओर से प्रत्येक वर्ष कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) का आयोजन कराया जाता है। पिछले साल नुमाइश का ठेका दो करोड़ 64 लाख रुपये में छूटा था।
इस बार इस आंकड़े को कोई भी ठेकेदार नहीं छू रहा है। सिर्फ ठेका नीलामी के लिए सिर्फ बृहस्पतिवार को ही नहीं बल्कि इससे पहले भी तीन बार बैठक हो चुकी है। बता दें कि जुलाई या अगस्त माह तक जिला मुख्यालय पर नुमाइश लग जाती थी, इस बार ठेका नहीं छूटने की वजह से देरी हो रही है।