फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The commotion Traders

व्यापारियों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 19 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The commotion Traders
बिजनौर में प्रदर्शनी चौक पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दौरान काफी हंगामा हुआ। पालिका की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने ईओ जेके आनंद से धक्का मुक्की की। पालिका कर्मचारियों और पुलिस ने स्थिति संभाली। पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से एक व्यापारी पर सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता करने पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार करम सिंह के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनी मैदान के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची। वहां पर अरुण वर्मा सहित कुछ अन्य व्यापारी कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गुस्साए व्यापारी टीम के सामने अड़ गए और अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलने देने की बात कहने लगे। इस पर उनकी पालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद से धक्का मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने से पहले व्यापारियों को कोई सूचना नहीं दी गई। ईओ जेके आनंद ने बताया कि पालिका द्वारा रिक्शा से अनाउंस कराकर अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी। काफी देर तक चले  हंगामे के बाद पालिका टीम और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद जजी रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ईओ जेके आनंद के मुताबिक व्यापारी अरुण वर्मा ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्रता की है। उनके खिलाफ थाने में तहरीर  दी है।
अतिक्रमण में ढक गई महापुरुषों की प्रतिमाएं 
नगीना में  नगीना के मुख्य मार्ग पर स्थित दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं अतिक्रमण की चपेट में हैं। मुंसफी गेट के पास बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा है यहां सुंदर पार्क भी है। इस पार्क कि किनारे किनारे तीन दर्जन से अधिक गन्ने का रस और फलों का जूस तथा फुटकर विक्रेताओं के ठेले सुबह से शाम तक लगे रहते हैं।  वहीं दूसरी और एसडीएम और एसआईसी के तिराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास भारी अतिक्रमण है। मूर्ति के आस-पास दर्जनों के हिसाब से ठेले खड़े रहते हैं। यहां पर प्राईवेट कार स्टैंड भी बन चुका है। जहां सुबह से शाम तक कारें खड़ी रहती हैं। एक दर्जन से अधिक लस्सी वालों व अन्य सामान बेचने वालों के ठेलों के खड़े रहने से नगर की ओर आने जाने वाला यातायात प्रभावित होता है। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास से अतिक्रमण हटाने और गांधी मूर्ति पर छत्र लगवाने की नगरपालिका प्रशासन से मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed