फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Commissioner focused on increasing turnout

कमिश्नर ने दिया मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Commissioner focused on increasing turnout
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र-छात्राएं और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कमिश्नर का वोटरों को जागरूक करके मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रहा। राजतंत्र की शुद्धि के लिए वोट की चोट को जरूरी बताया। ‘चलो मतदान करो’ का संदेश घर घर पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए। कमिश्नर ने  इस मौके पर बूथ अवेयरनेस प्रोग्राम का प्रतीक चिह्न जारी किया। स्विप एवं शिक्षण संस्थाओं के अधिक मतदान को प्रेरित करने वाले रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। 
विज्ञापन

कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने  इंदिरा बाल भवन में उमंग व उत्साह के उत्सवी माहौल में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है जबकि वोट नहीं डालने वालों को इस तरीके से समझाया जाए कि वे धर्म, जाति, लोभ से ऊपर उठकर नैतिक मतदान करें। यह काम जमीनी स्तर पर होना चाहिए। लोगों को बताएं कि एक वोट इमारत की एक ईंट की तरह है। यदि हम घर-घर यह संदेश पहुंचाने में कामयाब रहे तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि हमें प्रकृति से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रकृति की सारी व्यवस्थाएं अपनी जिम्मेदारी शांतिपूर्वक निभा रही हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालकर जिला बिजनौर को मतदान में  बेमिसाल बनाना है। इसका मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। डीएम जगतराज ने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में जिले के कम मतदान वाले मतदान केंद्रों को चिह्नित कर लिया गया है। इन मतदान केंद्रों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजना बन गई  है। चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए डीएम ने कहा कि वोट प्रतिशत 85 प्रतिशत करना है। 
विज्ञापन

स्विप टीम तथा अभियान से जुड़े कार्यकर्त्ता ताकत से इस काम में जुट जाएं। स्विप अभियान के ब्रांड एंबेसडर तथा कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने ज्यादा मतदान की अपील की। जीजीआईसी, केपीएस, रमाजैन डिग्री कालेज नजीबाबाद, आर्य वैदिक कन्या इंटर काले, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा वोट बढ़ाने के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्विप क्रिएटिव के चौपाल कार्यक्रम को दर्शकों ने सराहा।  एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने रंगोली बनाई। 15 फरवरी को मतदान करें लिखे पट लेकर गुब्बारे उड़ाए गए। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देेशन में हुआ कार्यक्रम लोगों को वोटिंग का संदेश देने में सफल रहा। एसपी सिटी एमएम बेग ने देशभक्ति गीत पढ़ा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एडी बेसिक, एनआईसी निदेशक नंदकिशोर मौजूद रहे। संचालन गयूर आसिफ ने किया। बिजनौर । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त मुरादबाद एल वेंकटेश्वर लू को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बाबू पर वेतन के फिक्सेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की है। संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि बाबू पे-वेतन फिक्सेशन के नाम पर कर्मचारियों से 200 से 500 रुपये मांग रहा है। इससे पंचायती राज विभाग के कार्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि बाबू के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसके खिलाफ जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष जयप्रकाश पाल, सलीमुद्दीन, गोपाल सिंह, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed