फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The clouds thundered a lot but it rained less, clouds remained in the sky throughout the day

Bijnor News: खूब गरजे पर कम बरसे मेघा, दिनभर आसमान में छाये रहे बदला

Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The clouds thundered a lot but it rained less, clouds remained in the sky throughout the day
बिजनौर में बुधवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
- जिले में एक एमएम हुई बारिश, ठंडी हवा से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन

- गंगा समेत सहायक नदियों में बढ़ा जल स्तर, कटान तेज कर रही नदियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुधवार सुबह सवेरे से ही आसमान में काले काले बादल छाये रहे। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। दोपहर करीब बारह बजे जनपद में बूंदाबांदी हुई। भले ही जनपद में एक एमएम बारिश हुई, परंतु दिन में कई बार बूंदाबांदी होने, आसमान में छाए बादल और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई। जिले के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
बरसात के दिनों में फसलों के लिए लाभकारी होती है। बरसात के मौसम में धान, गन्ना, पशुचारा आदि फसलों की बारिश अच्छी ग्रोथ होती है। बारिश होने से किसानों में खुशी है। क्योंकि बारिश अच्छी होने से धान की रोपाई समय पर होती है और उत्पादन अच्छा निकलता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो दिनों मेें बारिश होने की संभावना है। नगीना अनुसंधान व वेधशाला के अनुसार बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश एक एमएम मापी गई। जबकि गत मंगलवार तापमान अधिकतम 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

- गंगा समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर
पहाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से जनपद में उसका असर दिखाई दे रहा है। वहां से पानी आने के कारण गंगा समेत सभी सहायक नदियाें का जल स्तर खतरे के निशान से थोड़ा ही नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed