{"_id":"5765a0334f1c1bbd4f11b7c9","slug":"the-brightest-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहारों को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहारों को दिया सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित करती विधायक रूचिवीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अमर उजाला व तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भविष्य ज्योति छात्र सम्मान में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में एक 1200 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सपा विधायक रुचिवीरा ने भविष्य ज्योति छात्र सम्मान लकी ड्रा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में सुबह आठ बजे से ही इंटर में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एकत्र होना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों ने भविष्य ज्योति छात्र सम्मान स्कीम के अंतर्गत लकी ड्रा कूपन भी जमा किए। विधायक रूचि वीरा ने लकी ड्रा निकाले। शिवानी ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय व अक्षित चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक रुचिवीरा ने तीनों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीर्थंकर यूनिवर्सिटी द्वारा किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने पर छात्रवृत्ति की राशि को फीस में तब्दील कर छूट देने का छात्रों को भरोसा दिया। कार्यक्रम में आए सभी विद्यार्थियों को अमर उजाला व तीर्थंकर यूनिवर्सिटी की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। विद्यार्थी एक दूसरे से भविष्य ज्योति सम्मान की ही बात करते नजर आए। विधायक रुचिवीरा ने कहा कि बच्चों की आज की मेहनत उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सकारात्मक सोच के साथ रहने को कहा। अमर उजाला के बरेली यूनिट हेड धीरज जैन प्रोफेसर आरके द्विवेदी, प्रोफेसर केके झा, प्रोफेसर प्रवीण पांडे, परितोष शर्मा, रविंद्र देव, नवनीत विश्नोई, मनीष तिवारी, सौरभ शर्मा, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।