{"_id":"681513cf20de45905c02d394","slug":"the-board-of-doctors-who-conduct-medical-tests-of-police-recruitment-candidates-has-been-dissolved-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-148977-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का मेडिकल करने वाले चिकित्सकों का बोर्ड भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का मेडिकल करने वाले चिकित्सकों का बोर्ड भंग
Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले बोर्ड को भंग कर दिया गया है। अब रामपुर के चिकित्सकों का पैनल मेडिकल जांच करेगा। उधर इस कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी अफरातफरी मची है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित और शारीरिक दक्षता पास कर चुके अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। बिजनौर पुलिस लाइन में 22 अप्रैल से यह प्रक्रिया चालू हुई थी जोकि नौ मई तक चलेगी। बिजनौर में 1613 अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है। अब तक 999 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण हो चुका है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो बोर्ड गठित किए गए थे। दोनों बोर्ड में अध्यक्ष समेत दस चिकित्सक शामिल रहे।
अब बृहस्पतिवार को डीजी हेल्थ लखनऊ की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया गया। जिसमें मुरादाबाद मंडल अपर निदेशक को बिजनौर के लिए नया बोर्ड गठित करने के आदेश दिए। वहीं पुराने दोनों बोर्ड को भंग कर दिया गया।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को रामपुर से आए चिकित्सकों ने नए पैनल ने 99 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया। जबकि एक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहा। उधर एसपी अभिषेक झा ने भी शुक्रवार को पुलिस लाइन में चल रहे मेडिकल परीक्षण का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पुलिस भर्ती के नोडल अधिकारी एवं एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के पुराने बोर्ड को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के निर्देश पर हटाते हुए रामपुर के बोर्ड को बिजनौर भेजा गया है।