फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The birth of twins in the forests of Corbett has brought joy to the elephant family.

Bijnor News: कार्बेट के वनों में दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने पर हाथी परिवार में आई रौनक

Sat, 16 May 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The birth of twins in the forests of Corbett has brought joy to the elephant family.
कार्बेट के वनों दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने पर हाथी परिवार में आई रौनक, वनों में गूंज रहीं कि
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में दो नन्हें हाथियों की किलकारियां गूंजने लगी हैं। वनों में एक हथिनी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। हथिनी को दो नन्हें बच्चों के साथ देखकर वन विभाग में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल वन्यजीवों की अठखेलियों के लिए दुनिया में जाने जाते हैं। यहां हाथियों की चिंघाड़ वनों की निस्तब्धता को कभी भी भंग कर देती है। एशियाई हाथियों के झुंड यहां विचरण करते रहते हैं। रामगंगा व कोसी नदी के तटवर्ती क्षेत्र में हाथी परिवार मस्त होकर विचरण करते हैं। इन्हीं में एक नायाब नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में एक हथिनी दो नन्हें बच्चों के साथ दिखाई दी। जिसे देखकर पर्यटकों ने फोटो खींचे और वायरल किए।
विज्ञापन

वहीं वन विभाग ने हाथी परिवार की सुरक्षा के लिए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया है। माना जा रहा है कि हथिनी ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह काफी दुर्लभ है। हथिनी के दोनों बच्चे देखे जा रहे हैं। यह हथिनी जंगल के हाथियों के झुंड में है पालतू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ की हाथीशाला में सावन, खुशी, मालिनी की गूंज चुकी हैं किलकारियां

कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में पालतू हाथियों के बच्चों की किलकारियां पहले गूंज चुकी हैं। पहले सावन, खुशी हाथी प्रसन्नता के धमाल मचा चुके हैं। अब यहां मालिनी खेलकूद करती है।

पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमियों में हर्ष
पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमी नवाब साद बिन आसिफ, पूर्व डीएफओ नरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र अग्रवाल आदि का कहना है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सभी के सहयोग करने का परिणाम कार्बेट को दिन दूनी रात चौगुनी समृद्धि दे रहा है। कार्बेट पूरे संसार में वन्यजीवों के संसार के मामले में सबसे अधिक प्रशंसनीय है। भारत का गौरव यहां के वन्यजीव हैं।

बच्चे नर हैं या मादा अभी कहना संभव नहीं
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक/मुख्य वन संरक्षक डॉ. साकेत बड़ोला का कहना है कि मामला कुछ ही घंटे पहले का है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बच्चे नर हैं या मादा हैं। वह अपनी मां के साथ जंगल में हैं। वन विभाग सतर्क है। यह हाथी परिवार बिजरानी रेंज के वनों में दिखाई दी है। कार्बेट के वनों के लिए यह गौरव व खुशी की बात है। यह वन्यजीवों के उत्तम संरक्षण का परिणाम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed