{"_id":"626ed1dd431f634039044cab","slug":"the-audience-stunned-to-see-the-fine-performance-of-rasleela-dhampur-news-mrt586863592","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला का उम्दा प्रदर्शन देख झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला का उम्दा प्रदर्शन देख झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में संपन्न नाट्य लोक समारोह में रासलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : DHAMPUR
रासलीला का उम्दा प्रदर्शन देख झूम उठे दर्शक
धामपुर(बिजनौर) । जिला प्रशासन बिजनौर एवं नाट्यदीप फाउंडेशन के सहयोग से संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित चार दिवसीय लोक नाट्य समारोह का रासलीला (श्रीकृष्ण के महारास) से समापन हो गया। सभी कलाकारों को एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने सम्मानित किया।
नगर के शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम का पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार व संदीप कुमार ने नटराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. हितु मिश्रा बरेली ने भजन प्रस्तुत किया। सहारनपुर वैष्णवी ग्रुप की साधिकाओं ने रासलीला (महारास) की प्रस्तुति दी। प्रख्यात कथक नृत्यांगना रंजना नेब के निर्देशन में गणेश वंदना, कृष्ण आराधना, कालिया मर्दन और महारास प्रस्तुत किए गए। दर्शकों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के बीच जमकर नृत्य किया। भगवान श्री कृष्ण के तीन स्वरूपों में कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने तरुण राज सचिव यूपी एसएनए तथा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उमेश मिश्रा जिलाधिकारी, केपी. सिंह मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन तथा वित्त व राजस्व सहित विजयवर्धन तोमर उपजिलाधिकारी मौजूद रहे। लोक नाट्य समारोह को सफल बनाने में सुमन सिंह, शीतल जैन, नमन जैन, रवेन्द्र कुमार, अविनाश देशपांडे, विवेक राजपूत, पवन चौहान, हिमांशु विश्वास, राजवीर सिंह माथुर, कैलाश कुमार, प्रहलाद कुमार, मार्दव जैन का विशेष सहयोग रहा।

बिजनौर के धामपुर में रासलीला कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार।- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन