फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The appearance of bad roads in rural areas will change

Bijnor News: ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत

Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The appearance of bad roads in rural areas will change
नांगलसोती क्षेत्र का बदहाल खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग।
बिजनौर, नजीबाबाद। नए साल पर क्षेत्रवासियों को नई सड़कों की सौगात मिलेगी। लोनिवि की ओर से बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क बदहाल हैं। मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण काफी समय से बदहाल मार्गाें को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। लोनिवि ने बदहाल सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के तहत तहसील क्षेत्र की करीब 48 सड़कों पर मरम्मत का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही हैं। टेंडर जारी होते ही सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
- नांगलसोती और मंडावली में इन सड़कों को होगी मरम्मत
नांगलसोती। क्षेत्र में जल्द ही बदहाल सड़कों की मरम्मत होगी। लोनिवि के प्रस्ताव के अनुसार, गांव खानपुर से नांगल तक 550 मीटर, नांगल-चंदक मार्ग पर महमसापुर से सादुल्लानगर तक तीन किमी की सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नांगल-चंदक मार्ग से पुंडरीकला तक 1600 मीटर, किरतपुर-मौज्जमपुर-मंडावली के चार किलोमीटर मार्ग, एनएच-34 से औरंगपुर बसंता मार्ग एक किमी, एनएच-34 से राजारामपुर तुलसी तक 750 मीटर, एनएच-534 से जसवंत लुकादड़ी मार्ग पर 800 मीटर, मीरमपुर बेगा से नयागांव तक 1400 मीटर, गांव काठपुर से जालपुर माही तक 1400 मीटर, मोटा महादेव भागूवाला मार्ग से कामगारपुर तक दो किमी, मोटा महादेव भागूवाला मार्ग से जटपुरा बौंडा तक 800 मीटर, मंझाड़ी शेखुपुरा आलम से मो.अलीपुर मार्ग तक 800 मीटर सहित तहसील क्षेत्र के कई मार्गाें पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed