{"_id":"693f0fb8e4cafee385048276","slug":"the-ambulances-parked-in-the-hospital-premises-have-become-scrap-bijnor-news-c-27-1-bij1007-167398-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कबाड़ हो गईं अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कबाड़ हो गईं अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस
Mon, 15 Dec 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ सीएचसी में झाड़ियों के बीच खड़े पुराने वाहन। संवाद
अफजलगढ़। नगर स्थित सीएचसी पर दो नई एंबुलेंस आने के बाद पुरानी दोनों एंबुलेंस कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। दोनों वाहनों के आसपास झाड़ियां उग रही हैं। इतना ही नहीं दोनों वाहनों पर जंग लग गया है। वहीं, एक वाहन का तो पहिया भी गायब कर दिया गया है।
सीएचसी को एक 102 व एक 108 एंबुलेंस मिली थी। वह काफी समय तक ठीक-ठाक चलती रही, लेकिन अब देखरेख के अभाव में खराब होने लगी थी। शासन की स्वीकृति के बाद सीएचसी पर पुनः नई 102 व 108 एंबुलेंस आ गईं। पुरानी दोनों एंबुलेंस को सीएचसी परिसर में खड़ा कर दिया गया। दोनों कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि ये गाड़िया कबाड़ घोषित हो चुकी हैं। इनके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार निस्तारण किया जाएगा।