{"_id":"6574b7c70917b405c70bfae4","slug":"tested-arrangements-of-bijnor-medical-hospital-and-college-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15635-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज की परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज की परखी व्यवस्था
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम के निरीक्षण से पहले व्यवस्थाओं का जायज
-मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने लिया अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम के निरीक्षण से पहले तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने मेडिकल अस्पताल और कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई क्षेत्र बनाने पर जोर दिया।
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से शुरू करने की तैयारी है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए लगातार निरीक्षण हो रहे हैं। ऐसे में शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण कर संसाधन बढ़ाने, निर्माण कार्य में तेजी लाने, ब्लड बैंक का लाइसेंस का नवीनीकरण करने के लिए बताया। इसके अलावा विद्यार्थियों और डॉक्टरों के लिए पढ़ाई क्षेत्र बनाने के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम के फरवरी से पहले आने की उम्मीद है। जिसके चलते तैयारियां जोरो से चल रही हैं। प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम के निरीक्षण से पहले संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. संजय कुमार, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. तुहीन वशिष्ठ, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. संगीता कपूर, डॉ. रेखा चौधरी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।