{"_id":"612d1bdc8ebc3e79ff1cb2b3","slug":"temple-lit-up-on-janmashtami-bijnor-news-mrt554059293","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर जगमगाए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर जगमगाए मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर जगमगाए मंदिर
- पंचामृत से किया गया कृष्ण लल्ला का अभिषेक
स्योहारा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में परंपरागत झांकियां नहीं लगाई, लेकिन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।
मोहल्ला चंचलपुरियान स्थित (जाली वाले मंदिर) श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंदिर में बाल श्रीकृष्ण का जल एवं शंख अभिषेक कराया गया। यजमान श्रीकृष्ण अरोड़ा, वियान अरोड़ा, प्रेम वर्मा, राजीव गहलोत द्वारा पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने श्रीकृष्ण का पंचामृत एवं शंख द्वारा अभिषेक संपन्न कराया। मोहल्ला हिंदू चौधरियान के हनुमान धाम मंदिर, चीनी मिल के लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान मंदिर, मोहल्ला पटवारियान के शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर एवं ग्राम हरौली, जयरामपुर, सदाफल, मिठेपुर, रायपुर आदि गांव में मंदिरों में आकर्षण सजावटें की गई।
श्रद्धालुओं ने घरों में भी लड्डू गोपाल की जन्माष्टमी पर विशेष सजावटें की। भक्तों ने बाल गोपाल को नए-नए परिधान पहनाये और पूजा अर्चना कर भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के पावन प्राकट्योत्सव को श्रद्धा पूर्वक मनाया।
विज्ञापन
किरतपुर में बारह ज्योतिर्लिंगों का श्रृंगार
किरतपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राम मंदिर किरतपुर में बारह ज्योतिर्लिंगों का श्रंगार किया गया। मंदिर में भक्तों ने अपनी श्रद्धा से श्रंगार किये। गर्भ गृह के शिवलिंग देशभक्ति से ओतप्रोत बनाया गया। जिसमें राजीव अग्रवाल, अमित कालरा, मोहित कालरा ने सहयोग किया। रितू अग्रवाल,श्वेता कालरा, नीति अग्रवाल,मीना अग्रवाल,सीमा कालरा, निधि गोयल, चारु गोयल, शगुन, पूजा ,लक्षिता, सोनिया, स्नेहा, निधि, वंशिका आदि भक्तों ने अन्य सभी शिवलिंगों का श्रंगार किया।
शिवालाकला में नहीं होगा मटकी फोड़ कार्यक्रम
शिवाला कला। गांव शिवाला कलां में शिव मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम नहीं होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पीएससी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का कहना है की शासन की कोराना गाइडलाइन के चलते अनुरोध है। भीड़ एकत्र न हो मंदिर पर त्योहार मनाएं।
सोमवार को शिवाला कला के मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर मंदिर की सजावट कर मंदिर समिति ने तैयारी कर दी है। पुलिस ने थाने से लेकर नूरपुर अमरोहा मार्ग तथा हिंदू मुस्लिम की मिश्रित आबादी के मुख्य मार्गों से मार्च निकाला। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम तथा राम ढोल जुलूस पर प्रतिबंध है, जिससे भीड़ होती है और शासन की कोरोनावायरस गाइडलाइन का उल्लंघन न हो फोर्स मंदिर पर तैनात कर दी गई है।